{"_id":"62af40668695da71537d69b0","slug":"himachal-news-nitin-sharma-lieutenant-in-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lieutenant nitin Sharma: पिता से प्रेरणा लेकर लेफ्टिनेंट बने नितिन, बेटे की उपलब्धि पर परिजन खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lieutenant nitin Sharma: पिता से प्रेरणा लेकर लेफ्टिनेंट बने नितिन, बेटे की उपलब्धि पर परिजन खुश
Sun, 19 Jun 2022 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:58 PM IST
सार
नितिनने 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की और चयन एनडीए में हुआ। अब वह सिख रेजिमेंट में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट नितिन शर्मा माता-पिता के साथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर जिले की जेजवीं पंचायत के नितिन शर्मा लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जिले की जेजवीं पंचायत के डोहग गांव के सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन राजकुमार शर्मा और शर्मीला शर्मा के घर जन्में नितिन ने लेफ्टिनेंट बनकर माता-पिता और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नितिन ने बताया कि बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे। यह प्रेरणा उन्हें पिता को सैन्य वर्दी में देखकर मिली थी।
विज्ञापन
उनका चयन नौवीं कक्षा में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के लिए हुआ। वहां स्कूल में सैन्य अनुशासन में रहकर सेना की वर्दी पहनने के सपने को और प्रमुखता से बल मिला। 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की और चयन एनडीए में हुआ। तीन साल के प्रशिक्षण के बाद भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण लेकर 11 जून को कमीशन पास किया।
विज्ञापन
अब वह सिख रेजिमेंट में सेवाएं देंगे। लेफ्टिनेंट नितिन के पिता राज कुमार शर्मा ने बताया कि नितिन शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दादा विजय राम शर्मा, दादी जमना देवी, बहन निवेदिता शर्मा, निर्मला देवी, विकास गौतम, ज्योति शर्मा, रूपलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बधाई दी है।
विज्ञापन