फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: nine medicines manufactured in himachal fails quality test

हिमाचल की नौ समेत देश की 39 दवाओं के सैंपल फेल

Wed, 28 Jul 2021 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jul 2021 08:53 PM IST
सार

साईपर फार्मा की इंफेक्शन की दवा, कांगड़ा से संसारपुर टैरेस के हैविक फार्मा की विटामिन बी की दवा का सैंपल फेल हुआ है।

विज्ञापन
himachal news: nine medicines manufactured in himachal fails quality test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनी नौ दवाइयों सहित देश भर की 39 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। ये दवाएं दर्द, बुखार, इन्फेक्शन, उच्च रक्तचाप और कीटनाशक से संबंधित हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के जून के ड्रग अलर्ट में इनके सैंपल फेल पाए गए हैं। संगठन ने जून में देश भर में 681 दवा सैंपल लिए थे, जिनमें 39 सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन


सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित जी लैबोरेटरी की दर्द निवारक दवा, सिरमौर के ओगली स्थित डिजल विजन कंपनी की सर्दी, जुकाम व बुखार की दवा के दो सैंपल, एशिया के फार्मा हब बद्दी के साई मार्ग पर गुल्लरवाला में स्थित साईपर फार्मा की इंफेक्शन की दवा, कांगड़ा से संसारपुर टैरेस के हैविक फार्मा की विटामिन बी की दवा का सैंपल फेल हुआ है।
विज्ञापन


कांगड़ा के टूलिप फारम्यूलेशन कंपनी की दर्द की दवा, कांगड़ा की ही संसारपुर टैरेस स्थित टैरस फारम्यूलेशन की वैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा, पांवटा साहिब के गोंदपुर स्थित कीटनाशक दवा और बद्दी के चक्का रोड स्थित हैट्रो लैब कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा के सैंपल फेल हुए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाली दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed