फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: New year celebration 2021 ar ridge maidan shimla

राजधानी शिमला में सादगी से मनेगा नए साल का जश्न, पार्टियों पर पाबंदी

Wed, 30 Dec 2020 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Dec 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: New year celebration 2021 ar ridge maidan shimla
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिल्सक्वीन शिमला में इस बार नए साल का स्वागत सादगी से होगा। कोरोना के चलते राजधानी के रिज मैदान, मालरोड के अलावा होटलों में भी न्यू ईयर के जश्न की पार्टियां आयोजित नहीं की जाएंगी। जिला प्रशासन के निर्देशों को लागू करते हुए शहर के सभी होटल इस बार न्यू ईयर पर कोई भी बड़ा आयोजन नहीं करेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते 50 से अधिक लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर लगाई पाबंदी के कारण होटलों ने किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं किया है।

विज्ञापन


निजी और पर्यटन निगम के होटलों में इस बार नए साल का जश्न शांत और सादगी के साथ मनाया जाएगा। ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर भी सैलानी और शहरवासी इस बार रात के समय नए साल का स्वागत नहीं कर पाएंगे। रात दस बजते ही सैलानियों को अपने होटलों में जाना होगा। जिला पुलिस के जवान इस व्यवस्था को लागू करवाएंगे। नियम न मानने पर कार्रवाई भी हो सकती है। हर साल हजारों सैलानी और शहरवासी रिज मैदान पर नए साल का स्वागत करते हैं। रात 12 बजने तक रिज खचाखच भरा रहता था लेकिन इस बार ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां
नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को भी रिज मैदान और मालरोड को संवारने का काम जारी रहा। स्कैंडल प्वाइंट के पास टूटी रैलिंग की मरम्मत की गई। कई जगह सीढ़ियों को दुरुस्त किया गया। नगर निगम ने भी नए साल पर सफाई व्यवस्था के लिए तैयारी की है। वीरवार रात दस बजे रिज और मालरोड से भीड़ हटते ही इन स्थानों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिकल फाउंटेन बनेगा आकर्षण का केंद्र
रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास लगा म्यूजिकल फाउंटेन नए साल पर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पेयजल कंपनी ने 50 लाख रुपये से यह फाउंटेन तैयार किया है। यहां कुल तीन रिंग है जिनके चारों ओर लगे नोजल से करीब आठ से दस फीट ऊंचे फव्वारे फूटेंगे। इन फव्वारों पर रंग बिरंगी लाइटें पड़ेंगी। साथ ही म्यूजिक भी बजता रहेगा। महात्मा गांधी की प्रतिमा के ठीक पीछे सबसे बड़ा सनबस्ट इफेक्ट वाला फाउंटेन होगा जो करीब 15 फीट तक ऊंचा फव्वारा देगा। पेयजल कंपनी के मैनेजर महबूब शेख ने बताया कि बुधवार देर रात होने वाले ट्रायल के सफल होने के बाद ही वीरवार शाम को इसे चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed