फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: money transfer from ATM to cm relief fund bihar

अजीबोगरीब: एटीएम से पैसे निकालने की कमांड दी, ट्रांसफर हो गए बिहार सीएम राहत कोष में

Sat, 15 Jan 2022 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Jan 2022 06:32 PM IST
सार

बैंक प्रबंधन से दोनों भाइयों ने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन कुछ न हो सका। थक हारकर दोनों भाइयों ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दी है। 

विज्ञापन
himachal News: money transfer from ATM to cm relief fund bihar
सीएम राहत कोष में ट्रांसफर हुए रुपये। - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एटीएम से धन निकासी के लिए गए दो भाइयों के साथ अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एटीएम में उन्होंने पांच-पांच हजार रुपये निकालने की कमांड दी, लेकिन पैसे उलटा मुख्यमंत्री राहत कोष बिहार को ट्रांसफर हो गए। बैंक प्रबंधन से दोनों भाइयों ने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन कुछ न हो सका। थक हारकर दोनों भाइयों ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दी है। 

विज्ञापन


कालाअंब के रामपुर जट्टान में रह रहे प्रवासी सुखजीत और रंजीत 10 जनवरी को एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। दोनों भाई कालाअंब की एक दवा निर्माता कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत हैं। दोनों के खाते भी एसबीआई शाखा में हैं। वहीं, सुखजीत की पत्नी सुनीता का कहना है कि जब बैंक अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बैंक में पूछने पर इतना मालूम हुआ है कि दोनों भाइयों के खाते से पटना (बिहार) में मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, जिसे बैंक वापस नहीं करवा सकता। उधर, पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि रिकवरी के लिए बैंक की ओर से ही सारी प्रक्रिया होगी। यदि बैंक या खाताधारकों को पुलिस के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तो पूरा सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed