फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: Minjar fair 2020 ends in Chamba

रावी में नारियल विसर्जन के साथ चंबा का मिंजर मेला संपन्न

Sun, 02 Aug 2020 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Aug 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Minjar fair 2020 ends in Chamba
- फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक मिंजर मेले का रविवार को रावी नदी में मिंजर विसर्जन की रस्म के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में सदर विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पहले अखंड चंडी पैलेस से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य बाजार से होती हुई मंजरी गार्डन पहुंची। कोविड-19 की वजह से शोभा यात्रा में सिर्फ परंपराओं से जुड़े लोग ही शामिल रहे। 

विज्ञापन


शोभायात्रा का नेतृत्व शहर के प्रमुख देवता भगवान रघुवीर ने किया। शोभायात्रा के सफल आयोजन व कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत नगर परिषद चंबा के तहत आने वाले तमाम वार्ड सील रहे। करीब पांच घंटों तक इन वार्डों में कोई गतिविधि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा पहले ही वाहनों की आवाजाही व लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन


शोभायात्रा के मंजरी गार्डन पहुंचने पर लोक गायकों ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार का गायन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। मुख्य अतिथि ने मंत्रोच्चारण के साथ रावी नदी में नारियल व मिंजर प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम, एएसपी रमन शर्मा मौजूद रहे। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मिंजर मेले की परंपराओं का ही निर्वहन हुआ। मेले में न तो मार्केट लगाई गई और न ही सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed