फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: mid day meal cooking in steel or Brass utensils

स्टील या पीतल के बर्तनों में पकेगा अब मिड डे मील

Sat, 20 Feb 2021 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Feb 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal News:  mid day meal cooking in steel or Brass utensils
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं होगा। स्टील या पीतल के बर्तनों में बच्चों के लिए भोजन बनाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विनियमन विभाग ने इस बाबत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को निर्देश जारी किए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से मिड डे मिल योजना के तरीकों में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बारे में मिड डे मील बनाने वाले वर्करों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विनियमन विभाग की ओर से करीब 22 हजार मिड डे मिल वर्करों को प्रदेश भर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीते वर्ष कोरोना संकट के दौरान मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में अब जल्द ही पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान वर्करों को भोजन बनाते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सफाई के प्रति सचेत किया जाएगा। लोहे के बर्तनों की जगह स्टील या पीतल के बर्तनों में बच्चों के लिए भोजन बनाने को कहा जाएगा। भोजन बनाते समय चूड़ियों, अंगूठी, नेल पालिश का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी जाएगी। बता दें कि 31 मार्च तक सरकार ने सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल बनाने पर रोक लगाई हुई है। विद्यार्थियों को राशन ही घरों में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed