{"_id":"604b1f648ebc3ecbac066409","slug":"himachal-news-man-shoots-his-mother-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू झगड़े में बेटे ने मां और पत्नी पर चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू झगड़े में बेटे ने मां और पत्नी पर चला दी गोली
Fri, 12 Mar 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:12 PM IST
सार
- परवाणू के नरयाल क्षेत्र में बीती रात को वारदात, महिला ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
- पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेजा महिला का शव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक शहर परवाणू के साथ लगते नरयाल गांव में बीती रात बेटे ने मां और पत्नी पर गोली चला दी। इसमें कुछ छर्रे लगने से मां गंभीर घायल हो गई, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने 108 एंबुलेंस में ईएसआई अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटे और मां के बीच में कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद बेटे ने अपनी ही मां और पत्नी पर गोली चला दी। मृतका के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्याम सिंह निवासी गांव नरयाल, डाकघर टकसाल, तहसील कसौली जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया है कि बीते रात सभी घर पर थे। रात करीब 9 बजे रसोई में उनकी पत्नी निर्मला देवी, बहू तारा देवी और बेटा हरीश कुमार किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। इस बीच, वह भी रसोई में पहुंचे और उनसे बहस करने का कारण पूछा। इतने में उनका बेटा हरीश कुमार लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उनकी पत्नी निर्मला देवी पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली महिला की छाती के दाहिने और ऊपरी हिस्से में लगकर कंधे से निकल गई। ठोडी के निचले हिस्से में भी छर्रे लगने से जख्म हुआ। गंभीर घायल महिला को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेजा है। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन