{"_id":"605b10a58ebc3e590962721f","slug":"himachal-news-man-death-in-kullu-vaishno-devi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो माता मंदिर सराय में मृत मिला व्यक्ति, तीन दिन पहले ही बिहार से पहुंचा था कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो माता मंदिर सराय में मृत मिला व्यक्ति, तीन दिन पहले ही बिहार से पहुंचा था कुल्लू
Wed, 24 Mar 2021 03:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Mar 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर सराय में एक व्यक्ति कमरे में मृत अवस्था में मिला है। व्यक्ति मंदिर में दो साल पहले काम करता था। लेकिन बीच में यह अपने घर गया हुआ था। इसके बाद तीन दिन पहले ही यह बिहार से कुल्लू लौटा था। लेकिन सुबह यह अपने कमरे में मृत पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभाष धामीन (40), निवासी नजद, सावित्री मंदिर नजदीक माडनपुर, डाकघर चादचौग, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
20 मार्च को माता वैष्णो देवी मंदिर बाशिंग में काम करने के लिए आया था। इसे ठहरने के लिए सराय का कमरा नंबर 207 दिया था। सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि इसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कुल्लू अस्पताल में करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद मंदिर प्रबंधन को शव सौंपा गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन