{"_id":"60f2d38040def6009e292e33","slug":"himachal-news-ma-jwalamukhi-prakat-utsav-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 भोग के साथ मनाया मां ज्वाला का प्रकटोत्सव, अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 भोग के साथ मनाया मां ज्वाला का प्रकटोत्सव, अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sat, 17 Jul 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:27 PM IST
सार
आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रों की आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मां ज्वाला का प्रकटोत्सव सूक्ष्म रूप से मनाया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के साथ शनिवार को अष्टमी के दिन माता ज्वाला का प्रकटोत्सव सूक्ष्म रूप से मनाया गया। पुजारियों ने 56 भोग, प्रसाद, ऋतु फल आदि का भोग एक थाल में सजाकर विधिवत पूजा-अर्चना और तंत्रोक्त विधि से भोग लगाया। गर्भ गृह में विराजमान सभी सात ज्योतियों मां चंडी, हिंगलाज, अन्नपूर्णा, विंध्यवासिनी, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और भोग-प्रसाद लगाया गया।
विज्ञापन
गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही। पुजारी महासभा प्रधान पुजारी अविनेंद्र शर्मा, मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रों की आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मां ज्वाला का प्रकटोत्सव कोरोना नियमों की पालना करते हुए सूक्ष्म रूप से मनाया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा और कई जगह सूक्ष्म चौकी का आयोजन भी किया गया। पुजारियों ने मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गायत्री, गणपति जप व दुर्गा सप्तशती पाठ किया। रविवार को गुप्त नवरात्र का समापन पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। मंदिर अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह परंपरा के अनुसार मां ज्वाला का जन्मदिन कोविड नियमों की पालना सहित मनाया गया।
विज्ञापन