{"_id":"658e5bbdffc3f873fe0266ae","slug":"himachal-news-location-tracking-device-is-mandatory-in-school-buses-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: स्कूल बसों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य, इसके बिना नहीं होगी पासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: स्कूल बसों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य, इसके बिना नहीं होगी पासिंग
Fri, 29 Dec 2023 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:10 AM IST
सार
स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना वीएलटीडी के अब स्कूल बसों की पासिंग नहीं होगी। परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और मोटर व्हीकल निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वीएलटीडी लगने के बाद अभिभावक भी स्कूल बसों की लोकेशन देख सकेंगे। बता दें कि परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल बसों में वीएलटीडी लगने के बाद परिवहन विभाग के पास पूरी जानकारी होगी कि बस कब और कहां गई। इसके जरिये आपात स्थिति में बच्चों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन