फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: lizard in samosa at a shop in solan himachal pradesh

सेहत से खिलवाड़: समोसे में मिली छिपकली, दुकान मालिक ने यह कहकर झाड़ा पल्ला

Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

दुकान मालिक ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि कारीगर की गलती से ऐसा हुआ है। भविष्य में ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: lizard in samosa at a shop in solan himachal pradesh
समोसे में मिली छिपकली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बद्दी-साईं मार्ग पर एक पुरानी दुकान पर ग्राहक को समोसे में छिपकली मिलने से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि किसी ने समोसा खाया नहीं था। हाउसिंग बोर्ड के एक दंपती शहर की पुरानी हलवाई की दुकान पर बच्चों सहित पहुंचे। परिवार को समोसे में मरी छिपकली मिली। वहीं, दुकान मालिक ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि कारीगर की गलती से ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


भविष्य में ध्यान रखा जाएगा। गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दर्जनों दुकानें ऐसी हैं, जो खुले में खाने पीने की वस्तुओं की बिक्री करती हैं। हैरानी की बात है कि इतने बड़े औद्योगिक क्षेत्र में इन खुली हुई दुकानों पर रोजमर्रा की जो वस्तुएं खाने पीने की बनती हैं उनकी कभी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच नहीं की जाती।
विज्ञापन


यहां कुछ दुकानदार घटिया क्वालिटी के उत्पाद बेचकर लाखों रुपया इकट्ठा कर कर लोगों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। पीड़ित दंपती ने मांग की है कि दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दुकान के मालिक का कहना है कि कारीगर न होने की वजह से यह गलती हुई है। भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed