फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: leopard attack retired army subedar trapped Leopard in cage

मंडी: पूर्व सैनिक ने दिखाई मुस्तैदी, शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में किया बंद

Mon, 08 Nov 2021 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 05:42 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मुर्गियों की रोजाना घटती संख्या से मुर्गी पालक सूबेदार (सेवानिवृत्त) बेसर राम ने निगरानी शुरू की। सोमवार को जैसे ही तेंदुआ मुर्गीखाने में घुसा, उसने उसे बंद कर दिया।

विज्ञापन
Himachal News: leopard attack retired army subedar trapped Leopard  in cage
मुर्गियों के पिंजरे में बंद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के बाद प्रदेश के अन्य रिहायशी इलाकों में तेंदुए के दिखने से लोग दहशत में हैं। ऐसा ही मामला सुंदरनगर में पेश आया। पंचायत पलोहटा के नेहरा गांव में सोमवार तड़के मुर्गियों के शिकार के लिए आए तेंदुए को पूर्व सैनिक ने मुर्गीखाने में बंद कर वन विभाग के हवाले कर दिया। कुछ दिनों से यह तेंदुआ घात लगाकर मुर्गी खाने से मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा था। तेंदुआ अब तक 70 मुर्गियों को मार चुका है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुर्गियों की रोजाना घटती संख्या से मुर्गी पालक सूबेदार (सेवानिवृत्त) बेसर राम ने निगरानी शुरू की। सोमवार को जैसे ही तेंदुआ मुर्गीखाने में घुसा, उसने उसे बंद कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश किया। उसके बाद उसे पिंजरे में डालकर कांगड़ा के गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया। वन मंडल अधिकारी सुकेत सुभाष पराशर ने इसकी पुष्टि की है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, मनोज कुमार और नीलम का कहना है कि तेंदुआ पालतू जानवरों को भी नुकसान पहुंचा रहा था। ग्रामीणों में भी भय का माहौल था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब लोग राहत की सांस लेंगे। बेसर राम ने बताया कि सोमवार तड़के जब तेंदुआ शिकार करने के लिए मुर्गीखाने में घुसा तो मुर्गियों की आवाजें आने लगीं। मौके पर पहुंचा तो तेंदुए अंदर घुसा था। उसने एकदम से मुर्गीखाने को बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed