फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Lahaul Spiti Police rescues tourists stuck in snowfall near Kaza-Samdo Road

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी: माइनस 15 डिग्री तापमान फंसे सैलानी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Thu, 24 Feb 2022 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

पुलिस बचाव दल द्वारा माइनस 15 डिग्री तापमान में करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी वाहनों व पर्यटकों को अतरगू पुल से सुरक्षित निकाल कर काजा व संबंधित ठहराव स्थलों में पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Himachal News: Lahaul Spiti Police rescues tourists stuck in snowfall near Kaza-Samdo Road
बर्फबारी में फंसे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार रात को काजा-समदो सड़क मार्ग पर अतरगू पुल के पास बर्फबारी के बीच सात वाहन फंस गए। इन वाहनों में 15 सैलानी सवार थे। पुलिस थाना काजा को सूचना मिलने पर टीम मौके के लिए रवाना हुई। बर्फबारी के बीच पुलिस टीम करीब 45 मिनट में अतरगू पुल पर पहुंची। बर्फबारी के कारण बनी फिसलन से सभी वाहन फंस गए थे। यह सभी काजा की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस बचाव दल द्वारा माइनस 15 डिग्री तापमान में करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी वाहनों व पर्यटकों को अतरगू पुल से सुरक्षित निकाल कर काजा व संबंधित ठहराव स्थलों में पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पीति  द्वारा बचाव अभियान में शामिल सभी पुलिस कर्मचारियों के सेवाकार्य की प्रशंसा की गई है।
विज्ञापन


वहीं शिमला व मनाली सहित ऊंचे इलाकों में भी ताजा हिमपात जारी है। राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 27 से मौसम साफ होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed