फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: kullu dussehra festival 2021 concludes with symbolic Lanka Dahan

भव्य देव मिलन: लंका पर चढ़ाई और भगवान रघुनाथ की जीत के साथ कुल्लू दशहरे का समापन

Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
himachal news: kullu dussehra festival 2021 concludes with symbolic Lanka Dahan
कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन पर लंका दहन के लिए देवताओं के साथ रवाना होते भगवान रघुनाथ। - फोटो : संवाद

कोरोना के बीच अठारह करड़ू की सोह में मनाए जा रहे सात दिवसीय देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव गुरुवार को लंका पर चढ़ाई और भगवान रघुनाथ की जीत के साथ संपन्न हो गया। भगवान रघुनाथ लंका पर चढ़ाई करने के लिए रथ में सवार हुए। उनके साथ माता हिडिंबा, बिजली महादेव और जमदग्नि ऋषि समेत करीब 30 से अधिक देवी-देवता साथ रहे।

विज्ञापन


लंका दहन की परंपरा का निर्वहन करने के बाद भगवान रघुनाथ पालकी में सवार होकर सुल्तानपुर लौट गए। इस दौरान रघुनाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। वहीं भव्य देव मिलन के बाद सभी देवी-देवता अपने देवालयों को लौट गए। इससे पहले करीब तीन बजे भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में लंका दहन के लिए तैयारियां शुरू हुईं। भगवान रघुनाथ को अस्थायी शिविर से लाकर रथ में बिठाया गया। अपराह्न 3:50 बजे  रघुनाथ रथ में सवार होकर लंका दहन के लिए निकले। लंका दहन के लिए माता हिडिंबा का रथ रवाना होते ही रघुनाथ की रथयात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाद पालकी में सवार भगवान रघुनाथ के साथ खराहल के आराध्य देवता बिजली महादेव, जमदग्नि ऋषि, भोष के देवता वीरनाथ, नग्गर की माता त्रिपुरा सुंदरी आदि देवता भी रथयात्रा में शामिल हुए। माता हिडिंबा का रथ सबसे आगे लंका दहन की परंपरा पूरा करने के लिए आगे बढ़ा। लंका पर विजय पाने के बाद भगवान रघुनाथ देवी-देवताओं के साथ वापस अपने देवालय की ओर निकले। इस दौरान ढालपुर मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दशहरे में इस बार रिकॉर्ड 281 देवी-देवता शामिल हुए।  

मैदान के एक कोने पर रहा पुलिस का पहरा 
ढालपुर मैदान के एक छोर पर लंका दहन की परंपरा निभाई गई। यहां पुलिस का सख्त पहरा रहा। पुलिस ने यहां से लोगों को परंपरा निभाए जाने तक जाने नहीं दिया। यहां पर माता हिडिंबा के देवलु और राजपरिवार के लोग ही गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed