फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: kisan andolan stopped the speed of three Himachal trains

Himachal News: किसान आंदोलन ने हिमाचल की तीन ट्रेनों की रोकी रफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 10:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 10:43 AM IST
सार

किसान आंदोलन के चलते वाया राजपुरा, सरहिंद होकर जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस के अलावा ऊना से हरिद्वार और अंबाला के लिए ट्रेनें नहीं चलीं।

विज्ञापन
Himachal News: kisan andolan stopped the speed of three Himachal trains
ऊना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल एक्सप्रेस सहित दो पेसेंजर ट्रेनों के पहिये गुरुवार को थम गए। किसान आंदोलन के चलते वाया राजपुरा, सरहिंद होकर जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस के अलावा ऊना से हरिद्वार और अंबाला के लिए ट्रेनें नहीं चलीं। शुक्रवार को भी ट्रेनों के संचालन पर संशय बना है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी अगली सूचना तक इस पर स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे। हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से ऊना नहीं पहुंची। दिल्ली से हिमाचल एक्सप्रेस रात 10:50 बजे चलती है।

विज्ञापन


करीब आठ घंटे के सफर के बाद अंबाला से होते ट्रेन सुबह 6:40 बजे ऊना और 7:35 बजे पर दौलतपुर चौक पहुंचती है। वहीं, ऊना से हरिद्वार के लिए ट्रेन 2:10 बजे ऊना से प्रस्थान करती है और 5:40 बजे अंबाला, 7:20 बजे सहारनपुर और रात्रि 9 बजे हरिद्वार पहुंचती है। अंब-अंदौरा से अंबाला को पैसेंजर ट्रेन 3ः00 बजे चलती है और 7:25 बजे पर अंबाला पहुंचती है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन


पटियाला। किसान लगातार दूसरे दिन भी हरियाणा-पंजाब के बार्डर शंभू में रेल ट्रैक पर डटे रहे। इसके चलते फिरोजपुर, अंबाला व बीकानेर मंडल की  कुल 133 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान 56 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 62 ट्रेनों का मार्ग बदला गया। रेल पटरी जाम होने से हरियाणा से पंजाब व जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पंजाब व जम्मू-कश्मीर जाने वाली गाड़ियों को चंडीगढ़ के रास्ते रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले आंदोलनरत किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हरियाणा सरकार ने तीनों किसानों को रिहा नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पटियाला रेंज के डीआईजी व एसएसपी की किसानों के साथ बैठक हुई है, लेकिन कोई सहमति न बन पाने से किसान रेल पटरियों पर जमे रहे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने साफ किया कि आंदोलन जारी रहेगा, जब तक नवदीप सिंह व बाकी दो किसानों अनीश खटकड़ और गुरकीरत सिंह को रिहा नहीं किया जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed