फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Kath kuni architecture style welcome gate of Atal Tunnel

अटल टनल के दोनों छोर पर बनेंगे काष्ठकुणी शैली के स्वागत द्वार

Mon, 20 Jul 2020 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर मनु शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
मनु शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Jul 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Kath kuni architecture style welcome gate of Atal Tunnel
- फोटो : अमर उजाला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल का कार्य अंतिम चरण में है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा अटल टनल के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में टनल का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। टनल के दोनों छोर साउथ पोर्टल और नॉर्थ पोर्टल में काष्ठकुणी शैली में स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये स्वागत द्वार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इन स्वागत द्वारों का नक्शा स्थानीय आरकीटेक्ट दुनी चंद की ओर से तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी भी लाहौल जाने के लिए रोहतांग दर्रा पार करना पड़ता है। लेकिन अटल टनल बन जाने से मात्र 35 मिनट में ही 8.9 किलोमीटर टनल से होकर एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


टनल के परियोजना अधिकारी ब्रिगेडियर केपी पुरुषोतमन ने बताया कि टनल में कंक्रीट का कार्य पूरा हो चुका है। अब इलेक्ट्रो केमिकल का कार्य चल रहा है। 8.9 किलोमीटर लंबी अटल टनल बनने से चीन के साथ लगते सीमा क्षेत्र तक सेना और रसद को जल्द पहुंचाने में सुविधा होगी। सर्दियों के दौरान रोहतांग दर्रा बंद होने से देश दुनिया से कटने वाला लाहौल भी देश और दुनिया से जुड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed