फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: kangra youth killed in accident in nalagarh

सोलन: बस-बाइक की टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 27 Jan 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Jan 2022 06:01 PM IST
सार

कांगड़ा के 28 वर्षीय शाहपुर निवासी विक्रांत और मंडी जिले के करसोग निवासी 23 वर्षीय संजय इंडोरामा कंपनी में ड्यूटी पर थे। दोनों रात को 11 बजे ड्यूटी के बाद नालागढ़ की ओर बाइक पर जा रहे थे।

विज्ञापन
Himachal News: kangra youth killed in accident in nalagarh
विक्रांत भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़-बद्दी एनएच पर खेड़ा के समीप सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक जिला कांगड़ा और मंडी के निवासी हैं। हादसा देर रात पेश आया जब दोनों युवक बाइक पर नालागढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक बस के पीछे टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


कांगड़ा के 28 वर्षीय शाहपुर निवासी विक्रांत और मंडी जिले के करसोग निवासी 23 वर्षीय संजय इंडोरामा कंपनी में ड्यूटी पर थे। दोनों रात को 11 बजे ड्यूटी के बाद नालागढ़ की ओर बाइक पर जा रहे थे। विक्रांत बाइक चला रहा था और संजय पीछे बैठा था। जब वह खेड़ा के समीप पहुंचे तो बाइक बस से जा टकराई। इससे बाइक चालक विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय बेहोश हो गया।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में उसे बस में सवार अन्य कामगारों ने नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय को पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन उसने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मानपुरा पुलिस ने दोनों युवाओं के परिजनों को घटना के बाद सूचित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed