{"_id":"5f832ace8ebc3ec5ef030845","slug":"himachal-news-ipl-player-accused-of-eve-teasing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल खिलाड़ी पर महिला से छेड़खानी का आरोप, माफी मांग छुड़वाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल खिलाड़ी पर महिला से छेड़खानी का आरोप, माफी मांग छुड़वाई जान
Sun, 11 Oct 2020 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय ऊना में रविवार को रणजी और आईपीएल खिलाड़ी पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामला गरमाता देख उक्त खिलाड़ी ने महिला से माफी मांग जान छुड़वाई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। अब खिलाड़ी को सोमवार को एएसपी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली में रह रहे एक खिलाड़ी ने रास्ते पूछने को लेकर एक महिला से अभद्र व्यवहार कर दिया। इस पर महिला ने आपत्ति जाहिर की। मामला गरमाने पर मौके पर लोग जुट गए।
विज्ञापन
हालांकि समझौता होने पर मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी का ससुराल ऊना में है। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल पर लाई है। सोमवार को खिलाड़ी को एएसपी के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन