फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: indu goswami controversy over himacahl bjp president

अध्यक्ष पद के साथ विवादों की रेस में शामिल हुईं इंदु गोस्वामी

Sun, 12 Jul 2020 02:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jul 2020 02:55 PM IST
सार

  • पहले सोशल मीडिया पर समर्थकों से बोलीं- नहीं दिया कोई बयान, फिर आज प्रेस को बयान जारी कर कहा मेरी मंशा ये नहीं थी
  • अब सोशल मीडिया पर समर्थकों को कहा नहीं दिया मैंने कोई बयान, अमर उजाला के पास बयान का है साक्ष्य

विज्ञापन
Himachal news: indu goswami controversy over himacahl bjp president
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल रही इंदु गोस्वामी अब विवादों की रेस में भी शामिल हो गई हैं। अमर उजाला में 'इंदु बोलीं- संगठन महामंत्री राणा बताएंगे किसने उछाला मेरा नाम' शीर्षक से खबर छपने के बाद पार्टी के भीतर खड़े हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए समर्थकों से कहा है कि उन्होंने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, इसके बाद अमर उजाला को रविवार को भेजे बयान में उन्होंने कहा है कि उनकी मंशा ये नहीं थी जिस तरह से खबर लिखी गई है। खास बात यह है कि इससे पहले तक वह अमर उजाला से किसी तरह की बातचीत से हीं इंकार कर रही थी। लेकिन जब अमर उजाला ने बातचीत के साक्ष्य होने की बात कही तो वह अपनी ही बात से पलट गईं हैं और अब किसी और संदर्भ में बयान देने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, डॉ. राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद से खाली चल रहे प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए इंदु गोस्वामी समेत कई नेताओं का नाम चर्चा में है। हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के ट्विटर हैंडल से उनके नाम की घोषणा के साथ ही नियुक्ति की बधाई दे दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया में भी बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि आधिकारिक तौर पर नियुक्ति के आदेश जारी नहीं हुए थे। ऐसे में विजयवर्गीय ने फिर ट्वीट कर नियुक्ति की गलत खबर पर सफाई पेश करते हुए गलती मानी और पिछला ट्वीट डिलीट कर दिया। इस घटनाक्रम पर शनिवार को अमर उजाला ने इंदु गोस्वामी से फोन पर बात कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में आपको संगठन से पूछना चाहिए। मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहती हूं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने खुद कहा कि इस संबंध में पवन राणा जी से पूछो, उनसे पूछो। अमर उजाला ने उनके इस बयान के आधार पर खबर प्रकाशित कर दी। खबर छपने के बाद पार्टी के अंदर ही सियासी भूचाल मच गया। दरअसल, पवन राणा को लेकर कुछ दिन पूर्व विधायक व कुछ नेता मुखर हुए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह विवाद सुलझाना पड़ा। अब राणा पर ही बयान देने पर विवाद बढ़ा तो इंदु अपने बयान से पलट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed