फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: Indian Army Jawan injured in Galwan valley came to home

गलवां से लौटे फौजी बेटे की मां ने उतारी आरती, पिता ने कटवाया केक

Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Indian Army Jawan injured in Galwan valley came to home
- फोटो : अमर उजाला

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए ऊना के सैनिक सर्वजीत सिंह ठीक होकर शनिवार देर शाम घर पहुंच गए हैं। बेटे के पहुंचने पर मां रणजीत कौर ने आरती उतारी तो पूर्व सैनिक पिता सतनाम सिंह ने केक कटवाया। 25 वर्षीय सर्वजीत सिंह 3 पंजाब के अल्फा कंपनी में सेवारत हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


गलवां घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में सर्वजीत सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। सेना के अस्पताल में उपचार करवाने के बाद सर्वजीत सिंह मेडिकल लीव पर घर आए हैं। सैनिक सर्वजीत सिंह के पिता एक्स हवलदार सतनाम सिंह ने बेटे के ठीक होकर घर पहुंचने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह काफी समय से बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे थे। करीब डेढ़ साल बाद सैनिक सर्वजीत सिंह मेडिकल लीव पर घर आए हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सर्वजीत की मां रणजीत कौर का जन्मदिन भी था। लिहाजा, पूरे परिवार ने एक साथ केक काटकर दोहरी खुशी मनाई।

बेटे की शहादत पर गर्व, अपने छोटे बेटे को भी सेना में भेजूंगा

Himachal News: Indian Army Jawan injured in Galwan valley came to home

लद्दाख की गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें मुख्य अतिथि शहीद अंशुल ठाकुर के पिता अनिल ठाकुर थे। शिविर की शुरुआत शहीद अंशुल को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। शिविर के दौरान 110 लोगों ने रक्तदान किया। शहीद के पिता अनिल ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर फख्र है। वह चाहते हैं कि अपने छोटे बेटे को भी देश की सेवा के लिए सेना में भेजना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारा परिवार देश के लिए कुर्बानी देने को हमेशा तैयार है। उन्होंने रक्तदान शिविर लगाने के लिए शंकर सेवा एवं लंगर कमेटी का धन्यवाद किया। इस दौरान शहीद अंशुल ठाकुर की बुआ ने भी रक्तदान किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष अमी चंद सोनी ने आठवीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान मनोहर लाल शर्मा, कामराज, अशोक बांथरा, मदन बांथरा, सुरेश कुमार, सोहन लाल, सोमराज, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों को कमेटी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed