{"_id":"60239b0fc4285671ca332696","slug":"himachal-news-indian-air-force-helicopter-emergency-landing-in-college-ground-at-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी आने से कंज्याण हेलीपैड पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी आने से कंज्याण हेलीपैड पर उतारा
Wed, 10 Feb 2021 04:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज ग्राउंड में वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट से लाहौल-स्पीति जा रहे सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट को भोरंज के कंज्याण हेलीपैड पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। इसी रूट पर जा रहा सेना एक अन्य हेलीकॉप्टर भी यहीं उतर गया। अचानक भारतीय सेना के दो हेलीकॉप्टर उतरने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। हेलीपैड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सेना के दोनों हेलीकॉप्टर पठानकोट से लाहौल-स्पीति जा रहे थे। खराब हेलीकॉप्टर की मरम्मत करने के लिए जालंधर से मेकेनिकल टीम हेलीकॉप्टर से कंज्याण पहुंची। गनीमत यह रही कि हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के समय हेलीपैड पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व ही इस मैदान में ड्राइविंग टेस्ट हुआ था। स्थानीय युवा भी इस मैदान में खेलने आते हैं। हेलीपैड के पास ही राजकीय महाविद्यालय भी है। दोनों हेलीकॉप्टर के कंज्याण हेलीपैड पर लैंडिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, इससे पहले भी भी इस हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होती रही है, लेकिन सेना के हेलीकॉप्टर यहां पहली बार उतरे।
विज्ञापन
उधर, भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि सेना के एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद कंज्याण हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टरों ने आपात लैंडिंग की है। दोनों हेलीकॉप्टर पठानकोट से लाहौल-स्पीति जा रहे थे। मेकेनिकल टीम का एक अन्य हेलीकॉप्टर भी जालंधर से खराब हेलीकॉप्टर की मरम्मत करने के लिए आया था।