{"_id":"66c72c10666ccdddc10c63e1","slug":"himachal-news-in-the-absence-of-the-speaker-and-deputy-speaker-anil-sharma-will-be-in-role-of-chairman-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सभापति की भूमिका में नजर आएंगे अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सभापति की भूमिका में नजर आएंगे अनिल
Thu, 22 Aug 2024 05:48 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:48 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में भाजपा के मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा सदन में सभापति की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में भाजपा के मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा सदन में सभापति की भूमिका में नजर आएंगे। उनके बाद क्रमवार यह जिम्मा नंदलाल और संजय रतन के पास रहेगा। राज्य विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
रामपुर के विधायक नंद लाल वर्तमान में सातवें राज्य वित्तायोग के चेयरमैन हैं। संजय रतन ज्वालामुखी से कांग्रेस विधायक हैं। अनिल शर्मा पिछली वीरभद्र और जयराम सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वीरभद्र सरकार में वह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहे हैं, जबकि जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन