{"_id":"606dc7d2be016340b842d5f8","slug":"himachal-news-hundreds-bid-adieu-to-bsf-jawan-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी बीएसएफ के जवान को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी बीएसएफ के जवान को अंतिम विदाई
Wed, 07 Apr 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 07 Apr 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
जवान की अंतिम यात्रा में पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के सिंगुर में बिजली गिरने से हादसे का शिकार हुए कुल्लू जिले के बीएसएफ जवान को बदाह में ब्यास नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान की अंतिम यात्रा में बुधवार को भारी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। हर किसी की आंख नम थी। पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया तथा डीएसपी प्रियंक गुप्ता आदि ने भी बीएसएफ जवान नरेश ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। तीन दिन बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जवान की पार्थिव देह कुल्लू पहुंची।
विज्ञापन
इससे पहले ही टिकरा बावड़ी में भारी संख्या में लोग शव आने का इंतजार कर रहे थे। जवान के शव के साथ बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी भी थी। इसके बाद बीएसएफ जवान के शव को बदाह स्थित उनके घर ले जाया गया। लाडले को तिरंगे में लिपटा देखकर मां, बहनों और पत्नी सहित अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
महाराजा कोठी के गुंघरा गांव निवासी नरेश ठाकुर (41) की पत्नी ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रही थीं। शव को अंतिम संस्कार के लिए बदाह में ब्यास नदी के किनारे पहुंचाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। जवान के दोनों बेटों ने पिता को मुुखाग्नि दी। एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा वाले जवानों की याद को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन