{"_id":"60645f1a8ebc3ee65332a466","slug":"himachal-news-hrtc-drivers-typing-test-on-5-and-6-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 5 और 6 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 5 और 6 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग टेस्ट
Wed, 31 Mar 2021 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से चालकों के 76 पदों (भूतपूर्व सैनिक) के लिए ड्राइविंग टेस्ट अब 3 अप्रैल की जगह 5 और 6 अप्रैल को होंगे। ड्राइविंग टेस्ट ले रही एचआरटीसी कमेटी के चेयरमैन और एचआरटीसी के महाप्रबंधक नवीन कपल्स ने बताया कि चालक पद के लिए रोजगार कार्यालय हमीरपुर से भूतपूर्व सैनिक कोटे के लिए 411 उम्मीदवारों के नाम भेजे हैं।
विज्ञापन
ड्राइविंग टेस्ट 30 और 31 मार्च के अलावा 1, 3, 5 और 6 अप्रैल को मंडलीय कार्यशाला तारादेवी शिमला में लिए जाने निर्धारित किए थे। 3 अप्रैल को प्रदेश सरकार की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाए उम्मीदवारों के टेस्ट 5 और 6 अप्रैल को होंगे। रोल नंबर 326 और 363 के ड्राइविंग टेस्ट 5 अप्रैल और रोलनंबर 364 और 400 के ड्राइविंग टेस्ट 6 अप्रैल को मंडलीय कार्यशाला तारादेवी शिमला में होंगे।
विज्ञापन