{"_id":"63af03622eaaac565674cb0a","slug":"himachal-news-hrtc-conductor-suspend-slapped-girl-on-kullu-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिला यात्री को थप्पड़ मारने वाले एचआरटीसी के परिचालक पर गिरी गाज, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिला यात्री को थप्पड़ मारने वाले एचआरटीसी के परिचालक पर गिरी गाज, सस्पेंड
Sat, 31 Dec 2022 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:05 PM IST
सार
सुंदरनगर डिपो की बस में सवार महिला यात्री ने जब कुल्लू बस अड्डा में परिचालक से पांच रुपये बकाया राशि मांगी तो दोनों में बहस हो गई। अपना आपा खोकर परिचालक ने महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
परिचालक ने लड़की को मारा थप्पड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला यात्री को थप्पड़ मारने वाले परिचालक को एचआरटीसी ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह परिचालक सुंदरनगर डिपो का है। निगम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। घटना के 24 घंटों के भीतर ही निगम ने यह कार्रवाई की है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुंदरनगर डिपो इंजीनियर उत्तम सिंह ने बताया कि इस मामले में परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में आगामी जांच तेज कर दी है। बता दें कि हरिद्वार से मनाली रोड पर चलने वाली सुंदरनगर डिपो की बस में सवार महिला यात्री ने जब कुल्लू बस अड्डा में परिचालक से पांच रुपये बकाया राशि मांगी तो दोनों में बहस हो गई। अपना आपा खोकर परिचालक ने महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना की वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसके चलते प्रबंधन को मामले का पता चलते ही 24 घंटों के भीतर भीतर परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन