फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: hotel open from 1 October in manali

मनाली में एक अक्तूबर से खुलेंगे होटल, छुट्टी से बुलाया स्टाफ

Mon, 31 Aug 2020 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
himachal News: hotel open from 1 October in manali
होटल - फोटो : Pexels.com

कोरोना के बीच पांच महीने बाद एक अक्तूबर से पर्यटन नगरी मनाली में होटल खोलने को लेकर होटलियर तैयार हैं। कोरोना के चलते घर लौटे स्टाफ को वापस बुला लिया गया है। स्टाफ को क्वारंटीन रखने के बाद कोरोना की गाइडलाइन के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कोरोना के कारण पांच महीनों से मनाली के सैकड़ों होटल बंद पड़े हैं। होटल खुलते ही पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना के चलते पर्यटन गतिविधियां बंद होने से मनाली के होटलियरों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। मनाली के करीब दो हजार होटलों पर ताले जड़े हुए हैं। ऐसे में अब होटलियर होटल खोलने की तैयारियों में जुट गए हैं। होटल से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


होटल खोलने का निर्णय सराहनीय
मनाली के होटलियर चंदन शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, चंद्रसेन ठाकुर, नाथू राणा, बीएस कपूर ने कहा कि मनाली होटलियर एसोसिएशन द्वारा एक अक्तूबर से होटल खोलने का निर्णय सराहनीय है। सितंबर माह में होटल संचालक अपने स्टाफ को बुलाकर उन्हें क्वारंटीन कर सकते हैं। उन्हें एसओपी भी समझा पाएंगे। एक माह में होटलों की सफाई और रंग-रोगन का भी काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली फोटोग्राफर यूनियन मनाली ट्रेड के प्रधान दुर्गा सिंह ने कहा कि मनाली होटलियर एसोसिएशन के होटल खोलने के निर्णय का सभी संगठन स्वागत करते हैं। एक बार फिर से घाटी में पर्यटन गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए अगले माह 25 सितंबर को बैठक रखी गई है, जिसमें सभी सदस्यों को एसओपी के बारे में अवगत करवाया जाएगा। वोल्वो एसोसिएशन के प्रधान वरूण मल्होत्रा ने कहा कि मनाली होटलियर एसोसिएशन ने सही निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed