{"_id":"6044f62d4c36f647ec078750","slug":"himachal-news-home-guard-jawan-demands-five-hundred-rupee-from-sdm-for-entry-in-line-in-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर दरवाजे से मां चिंतपूर्णी के दर्शन करवाने के लिए एसडीएम से मांग लिए 1100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर दरवाजे से मां चिंतपूर्णी के दर्शन करवाने के लिए एसडीएम से मांग लिए 1100 रुपये
Sun, 07 Mar 2021 09:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:21 PM IST
सार
- लाइन में घुसने के लिए होमगार्ड ने भी की 500 रुपये की मांग
- शिकायतें मिलने पर औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे एसडीएम, होमगार्ड वापस कंपनी में भेजा
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम मनीष यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में एक दुकान से बने चोर दरवाजे से लाइन में घुसने के लिए एसडीएम अंब मनीष यादव से दुकान में तैनात एक व्यक्ति ने 1100 रुपये मांग लिए। यहां से मेन बाजार में पहुंचने पर ड्यूटी दे रहे एक होमगार्ड जवान ने एसडीएम से लाइन में घुसने के लिए 500 रुपये की मांग कर डाली। इस अव्यवस्था पर भड़के एसडीएम अंब ने चार दुकानों को सील करने के आदेश दिए, हालांकि बाद में आग्रह पर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसडीएम अंब मनीष यादव को चोर रास्तों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसडीएम ने रविवार दोपहर को चिंतपूर्णी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। यहां सबसे पहले कुछ दुकानों के अंदर बने चोर रास्तों का निरीक्षण किया जोकि मंदिर के साथ मेन बाजार से मिलते हैं। यहां एक दुकानदार के नौकर ने शार्टकट तरीके से दर्शन करवाने की एवज में एसडीएम अंब से 1100 रुपये की मांग कर डाली।
विज्ञापन
एसडीएम दुकान के अंदर बने रास्ते से मेन बाजार पहुंचे तो श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी। यहां ड्यूटी दे रहे होमगार्ड के जवान ने एसडीएम से लाइन में घुसने के 500 रुपये मांगे। एसडीएम के नए होने के कारण दुकानदार व होमगार्ड उन्हें नहीं पहचान पाए और मामले का पटाक्षेप हो गया। एसडीएम ने बताया कि कुछ अव्यवस्थाएं मौके पर पाई गई हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।
विज्ञापन