फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: hockey astro turf ground in Bilaspur

बिलासपुर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाने का रास्ता साफ

Sat, 09 Jan 2021 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Jan 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: hockey astro turf ground in Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यह हिमाचल सरकार का प्रदेश में पहला एस्ट्रोटर्फ मैदान होगा। शिलारू में हॉकी इंडिया का एस्ट्रोटर्फ मैदान है। राज्य को भी यह दूसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान मिलने जा रहा है। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने पिछले दिनों केंद्रीय सचिव और स्पोर्ट्स अथॉरिटी से इस संबंध में मुलाकात की है।

विज्ञापन


उन्हें इस बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रदेश में खेल से जुड़ीं गतिविधियां प्रोत्साहित करने को हिमाचल सरकार ने केंद्र को कई प्रोजेक्ट भेजे हैं। इनमें से एक प्रोजेक्ट यह भी है। अगर प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो यह हिमाचल के लिए उपलब्धि होगा। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा कि वह दिल्ली गए और वहां इस बारे में बात की है। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ सकता है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कई सचिवों ने मुलाकात की
मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने एक दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्टों पर केंद्रीय सचिवों से चर्चा की है। उन्होंने हवाई अड्डों का विस्तार करने, एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसें जुटाना, एडीबी से कई पर्यटन और अन्य प्रोजेक्टों के वित्तपोषण से संबंधित बात भी की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के केंद्र में वित्तपोषित विभिन्न प्रोजेक्टों को सिरे लगाने के लिए उन्होंने चर्चा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed