फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: himachal will purchase electricity 2.75 rupee per unit in winter

सर्दियों में 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगा हिमाचल

Sat, 17 Apr 2021 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Apr 2021 10:51 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सर्दियों के मौसम में पड़ोसी राज्यों से 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी जाएगी। बिजली बोर्ड ने 1650 मिलियन यूनिट बिजली खरीद का ओपन टेंडर से सौदा किया है। गर्मियों के मौसम में सरप्लस 800 मिलियन यूनिट बिजली बेचने के लिए 19 अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal news: himachal will purchase electricity 2.75 rupee per unit in winter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सर्दियों के मौसम में पड़ोसी राज्यों से 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी जाएगी। बिजली बोर्ड ने 1650 मिलियन यूनिट बिजली खरीद का ओपन टेंडर से सौदा किया है। गर्मियों के मौसम में सरप्लस 800 मिलियन यूनिट बिजली बेचने के लिए 19 अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे। 12 अप्रैल को सिर्फ एक बिजली कंपनी की ओर से टेंडर जमा करने के चलते बोर्ड ने टेंडर प्रक्रिया को 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में सर्दियों के मौसम में बिजली परियोजनाओं में उत्पादन घट जाता है। प्रदेश में बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए बोर्ड ने 535 मिलियन यूनिट बिजली को अभी बैंकिंग पर दिल्ली और पंजाब को देना शुरू कर दिया है। इस बिजली को साढ़े सात फीसदी बढ़ोतरी के साथ नवंबर से मार्च 2022 तक वापस लिया जाएगा। इसके अलावा राज्य बिजली बोर्ड ने बीते दिनों सर्दियों में बिजली खरीद करने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से 1650 मिलियन यूनिट बिजली का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन


2.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से 1650 मिलियन यूनिट खरीदी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में उत्पादित होने वाली बिजली सहित सेंट्रल शेयर से बिजली सप्लाई लेकर सर्दियों में सुचारु सप्लाई रखने का इंतजाम कर लिया गया है। बोर्ड ने गर्मियों में सरप्लस 800 मिलियन यूनिट बिजली को बेचने के लिए ओपन टेंडर आमंत्रित किए हैं। अधिक दाम देने वाली कंपनियों को बोर्ड की ओर से जून से अगस्त 2021 के दौरान यह सप्लाई की जाएगी। 19 अप्रैल को इसके रेट तय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed