{"_id":"60d476558ebc3e32ca1ee3d9","slug":"himachal-news-himachal-pradesh-rank-first-in-passport-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट में हिमाचल नंबर एक, विदेश मंत्री ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट में हिमाचल नंबर एक, विदेश मंत्री ने दी बधाई
Thu, 24 Jun 2021 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:41 PM IST
सार
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि केंद्रीय विदेश मामले मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस उपलब्धि के लिए पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर बधाई दी।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजी से पुलिस पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस देश में नंबर एक स्थान पर पहुंच गई है। इस स्थान पर हिमाचल के साथ आंध्र प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना भी पहले पायदान पर रहे हैं। सभी राज्य पासपोर्ट का सत्यापन पांच दिन के भीतर कर रहे हैं। इसके लिए हिमाचल समेत सभी राज्यों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि वीरवार को केंद्रीय विदेश मामले मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस उपलब्धि के लिए पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर बधाई दी। डीजीपी ने बताया कि 2020 में पासपोर्ट सत्यापन औसतन पचास दिन में होता था लेकिन अब इसे चौबीस घंटे में करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष में हर हाल में सभी पासपोर्ट सत्यापन चौबीस घंटे के भीतर ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कार्यभार संभालने के बाद डीजीपी ने महिला सुरक्षा के साथ पासपोर्ट सत्यापन की अवधि को घटाने के लिए जोर देना शुरू किया था। हर सोमवार को वह हर जिले के एसपी से ऑनलाइन होने वाली बैठक में लंबित पासपोर्ट सत्यापन और निस्तारित रिपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से जवाब तलब करते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस हर साल पचास हजार पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट जारी करती है।
विज्ञापन