फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: himachal govt schools 9th to 12th classes first term exam online in himachal pradesh

हिमाचल: ऑनलाइन होंगी नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं

Sun, 05 Sep 2021 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Sep 2021 11:34 AM IST
सार

परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से फोटो खींचकर वापस भेजा। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
himachal news: himachal govt schools 9th to 12th classes first term exam online in himachal pradesh
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ही ली जाएंगी। मंत्रिमंडल ने अभी स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में शनिवार से 14 सितंबर तक जारी रहने वाली फर्स्ट टर्म परीक्षाएं आने वाले दिनों में भी ऑनलाइन ही होंगी। शनिवार को नौवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय और जमा एक और जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र, फिजिक्स और बिजनेस स्टडी विषय की ऑनलाइन परीक्षा हुई।

विज्ञापन


तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों से 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे गए। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से फोटो खींचकर वापस भेजा। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास जमा करवाना होगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाट्सएप से भेजे गए।
विज्ञापन


परीक्षा से कुछ देर पहले शिक्षकों ने पासवर्ड को विद्यार्थियों से साझा किया। विद्यार्थियों को तीन घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करने को कहा गया है। आने वाले दिनों में भी अब इसी तर्ज पर परीक्षाएं ली जाएंगी। संभावित था कि शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में विद्यार्थियों को छह सितंबर से स्कूलों में बुलाया जा सकता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन परीक्षाएं लेने की व्यवस्था भी की थी। अब कैबिनेट का फैसला आने के बाद निदेशालय ने ऑनलाइन ही परीक्षाएं लेने के उपनिदेशकों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed