{"_id":"614d97918ebc3efb557da055","slug":"himachal-news-himachal-education-department-will-purchase-mobiles-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवायद: चंदे की राशि से विद्यार्थियों के लिए मोबाइल खरीदेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवायद: चंदे की राशि से विद्यार्थियों के लिए मोबाइल खरीदेगा शिक्षा विभाग
Fri, 24 Sep 2021 02:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:48 PM IST
सार
शिक्षा विभाग ने लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार रुपये दान करने की सुविधा दी है। डाइट हमीरपुर के समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार जितने रुपये देना चाहता है अब वह दे सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन मुहैया करवाने के लिए लोग रुपये भी दान कर सकते हैं। प्रदेश भर में 1.6 लाख बच्चे ऐसे हैं, जिनके पास मोबाइल नहीं हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने डिजिटल साथी अभियान ‘बचपन का सहारा, फोन हमारा’ शुरू किया, ताकि इन बच्चों की मोबाइल समस्या को हल किया जा सके।
विज्ञापन
इसके लिए वेब पोर्टल एचपी डिजिटल साथी डॉटइन पर पंजीकरण करवा कर लोगों को मोबाइल दान करने की सुविधा दी, लेकिन यह मुहिम सिरे नहीं चढ़ पाई। अब शिक्षा विभाग ने लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार रुपये दान करने की सुविधा दी है। डाइट हमीरपुर के समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार जितने रुपये देना चाहता है अब वह दे सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए उसे डोनेशन कार्ड फंडिंग एप पर लिंक मिलेगा। जहां पर वह रुपये दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि जो राशि जमा होगी, उससे शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के लिए मोबाइल की खरीद करेगा। हमीरपुर में चार हजार के करीब विद्यार्थियों के पास मोबाइल नहीं हैं। अभी तक 120 विद्यार्थियों को ही मोबाइल दान में मिले हैं। जिसमें अध्यापकों का काफी सहयोग रहा है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने भी सात मोबाइल दान में दिए हैं। अब प्रदेश भर में लोग मोबाइल के लिए रुपये भी दान कर सकते हैं। वहीं, डाइट हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने कहा कि अब लोग मोबाइल के लिए रुपये भी दान कर सकते हैं और इसके लिए डोनेशन कार्ड फंडिंग एप पर जाकर व्यक्ति को रुपये डोनेट करने हैं।