{"_id":"5f2450d879f5914ce3610f4b","slug":"himachal-news-himachal-cabinet-reshuffle-rajiv-sehjal-now-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जयराम सरकार में बड़ा फेरबदल, राजीव सहजल को स्वास्थ्य, गोविंद ठाकुर बने शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जयराम सरकार में बड़ा फेरबदल, राजीव सहजल को स्वास्थ्य, गोविंद ठाकुर बने शिक्षा मंत्री
Fri, 31 Jul 2020 11:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल में सभी सदस्यों की नियुक्ति के 24 घंटे बाद शुक्रवार देर रात मंत्रियों के विभाग भी तय कर दिए गए। शुक्रवार को दिनभर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल से मंजूर करवा ली। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठतम कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वीरेंद्र कंवर को और ताकतवर बनाया गया है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह को राजस्व, वीरेंद्र कंवर को कृषि और बिक्रम सिंह को परिवहन जैसे बड़े महकमे का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि बाकी सभी मंत्रियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज से लेकर सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, गोविंद ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल तक के पुराने मुख्य विभाग लेकर दूसरे मंत्रियों को देकर नए महकमों का जिम्मा सौंपा गया है। नए बने मंत्री सुखराम चौधरी को मुख्यमंत्री ने अपने पास से ऊर्जा और राजेंद्र गर्ग को खाद्य आपूर्ति विभाग दिया है। वहीं, राकेश पठानिया को वन एवं युवा खेल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
नाम विभाग
जयराम ठाकुर वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, प्लानिंग, कार्मिक, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, आबकारी एवं कराधान विभाग और अन्य मंत्रियों को न मिलने वाले सभी विभाग
विज्ञापन
महेंद्र सिंह ठाकुर जल शक्ति, राजस्व, बागवानी, सैनिक कल्याण
सुरेश भारद्वाज शहरी विकास, टीसीपी, हाउसिंग, संसदीय कार्य, कानून, सहकारिता
सरवीण चौधरी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
डॉ. रामलाल मारकंडा तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, आईटी, जन शिकायत निवारण
वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य
बिक्रम सिंह उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार
गोविंद सिंह ठाकुर उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति
डॉ. राजीव सैजल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद
सुखराम चौधरी ऊर्जा व गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत
राकेश पठानिया वन, युवा सेवा एवं खेल
राजेंद्र गर्ग खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी