फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Hike In Power Tariff In Himachal Pradesh

हिमाचल में 30 पैसे से लेकर एक रुपये तक महंगी हुई बिजली

Thu, 06 Aug 2020 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Hike In Power Tariff In Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संकट के बीच प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने हिमाचल में 30 पैसे से लेकर एक रुपये तक बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। मंत्रिमंडल के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी घटाने का फैसला लेने के बाद बुधवार को विद्युत नियामक आयोग ने नई दरें जारी कर दी हैं। एक जुलाई से नई दरों के हिसाब से बिजली बिल तय होंगे। जून के बिल पुरानी दरों पर ही दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि नियामक आयोग ने बिजली दरें नहीं बढ़ाई हैं। सरकार की ओर से सब्सिडी कम करने से आयोग को नई दरें तय करनी पड़ी हैं। नियामक आयोग की ओर से जारी नए टैरिफ में बिजली दरों को तीन स्लैब में बांटा गया है। खपत के अनुसार हर स्लैब की यूनिट का अलग से निर्धारण किया जाएगा। पहले स्लैब में शून्य से 125 यूनिट को रखा गया है। इसमें पूर्व की तरह 1.55 रुपये प्रति यूनिट का बिल आएगा। दूसरे स्लैब में शून्य से 125 यूनिट की दरें तीस पैसे बढ़ी हैं।
विज्ञापन


इसमें उपभोक्ताओं को 1.85 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे। इसी स्लैब में 126 से 300 यूनिट तक 3.95 रुपये प्रति यूनिट बिल आएगा। पहले इस स्लैब में 2.95 रुपये लिए जाते थे। नया स्लैब सिस्टम बनने से एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली महंगी हुई है। तीसरे स्लैब में शून्य से 125 और 126 से 300 यूनिट की दरें दूसरे स्लैब वाली रहेंगी। इसमें 300 से अधिक यूनिट बढ़ने पर प्रति यूनिट पांच रुपये देने होंगे। पहले 300 यूनिट से अधिक पर 4.40 रुपये प्रति यूनिट लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्लैब में 60 पैसे प्रति यूनिट बिजली को महंगा किया गया है। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे बिजली की खपत बढ़ेगी तो हर स्लैब में तय यूनिट्स के हिसाब से बिल तय होंगे। 125 यूनिट तक अलग, फिर 300 यूनिट तक अलग और 300 से ऊपर यूनिट पर तय दरों के हिसाब से बिल जारी होंगे। सरकार ने प्री पेड मीटर का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली भी एक रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बढ़ा दी है।


इन उपभोक्ताओं को अब 3.95 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 25 जून की कैबिनेट बैठक में सरकार ने बिजली पर दी जाने वाली सालाना 480 करोड़ की सब्सिडी का युक्तिकरण करने को मंजूरी दी थी। अब नई दरों के तय होने से सरकार को करीब सौ करोड़ की सब्सिडी की बचत होगी। शून्य से 60 यूनिट वाले स्लैब में बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर सरकार ने कोई बोझ नहीं डाला है। इन्हें प्रति यूनिट एक रुपये ही चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed