{"_id":"60a228808ebc3edcb22ff060","slug":"himachal-news-harish-dhnotia-apple-orchard-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़कर चुनी बागवानी, गर्म इलाके में उगा दिए सेब के 410 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी छोड़कर चुनी बागवानी, गर्म इलाके में उगा दिए सेब के 410 पेड़
Mon, 17 May 2021 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
सेब के पौधों के साथ हरीश।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों रुपये कमाने वाले युवक ने नौकरी छोड़ने के बाद गर्म इलाके में सेब बागवानी की नई मिसाल पेश की है। उपमंडल कांगड़ा की पंचायत इच्छी के हरीश धनोटिया ने सेब के करीब 410 पेड़ लगाए हैं। अब इन्होंने फल देना शुरू कर दिया है। हरीश ने बताया कि उनका सपना था कि वह सेब के बगीचे लगाएं, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर सेब के इस बगीचे में कई प्रकार के सेब लगाए हैं। इनमें गोल्डन, अन्ना, हरीमन, द्वारफसेठ हैं। इसके अलावा प्लम, आड़ू, खुमानी, तेजपत्ता, लॉन्ग, इलायची व अन्य किस्म के और भी पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
हरीश ने बताया कि 3 साल पहले यह सेब के पौधे लगाए थे। अब इनमें फल आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, हिमाचल में सेब की खेती करना मुश्किल काम है, क्योंकि यह ठंड में होने वाली फसल है, लेकिन अब यह गर्म इलाकों में भी सेब की पैदावार होने लगी है। उन्होंने कहा कि काफी लोग इस बगीचे को देखने भी आ रहे हैं। इस बगीचे को देखकर कई किसानों ने अपनी जमीनों पर भी कई प्रकार के सेब लगा दिए हैं और अपनी कमाई का साधन भी बनाने लगे।
विज्ञापन