{"_id":"605aef4a8ebc3ecabd524d1b","slug":"himachal-news-grant-for-municipal-councils-on-the-basis-of-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषदों को अब काम के आधार पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषदों को अब काम के आधार पर मिलेगा अनुदान
Wed, 24 Mar 2021 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
बलदेव राज, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
बलदेव राज, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वें वित्त आयोग से अब प्रदेश भर की नगर परिषदों को उनके काम के आधार पर ही अनुदान दिया जाएगा। कमेटियों को स्टार रेटिंग पर अगले पांच साल में सेवन स्टार तक जाना होगा। इसके आधार पर ही उन्हें अनुदान मिलता रहेगा। जो नगर परिषद अपना काम बेहतर नहीं करेगी, उसका अनुदान कम किया जाएगा। हालांकि, मानकों पर खरा उतरने वाली नगर परिषदों का अनुदान बढ़ाया भी जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले सभी नगर परिषदों को एक समान राशि मिलती थी। सरकार की ओर से यह साफ तौर पर कहा गया है कि अब कमेटियों को अनुदान पाने के लिए अगले पांच सालों में अपने बेहतर काम को दिखाना होगा। सर्विस बेंच मार्क के तहत काम के आधार पर नगर परिषदों को अनुदान मिलता है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नगर परिषद के सभी पार्षदों को भी सर्विस बेंच मार्क के तहत 15वें वित्त आयोग की ओर से मिलने वाले अनुदान को लेकर अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत कमेटियों को अगले पांच साल में बेहतर काम का प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने कुल्लू शहर की जनता से अपीन की कि जिन लोगों ने सीवरेज कनेक्शन नहीं लिए हैं, वे सीवरेज कनेक्शन लें। पानी के मीटर भी लगाएं। कुल्लू शहर के विकास के लिए नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
नगर परिषदों को करने होंगे ये काम
हर घर को पानी उपलब्ध करवाना होगा
पानी के सौ फीसदी मीटर और सीवरेज कनेक्शन से जोड़ना जरूरी
डोर टू डोर कूड़ा उठाना भी सुनिश्चित करना होगा
हाउस टैक्स पूरे नगर परिषद में एक जैसा न होकर यूनिट एरिया के हिसाब से होना चाहिए
अगले पांच साल में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध करवाना होगा