फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: girl stuck in beas river rescue by police team manali himachal pradesh

Beas River Manali: ब्यास की लहरों में फंसी रही युवती, अग्निशमन विभाग ने बचाई जान

Thu, 26 May 2022 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 May 2022 05:19 PM IST
सार

युवती नदी के बीच में कैसे पहुंची, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती पांव फिसलने से गिरी या उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
himachal news: girl stuck in beas river rescue by police team manali himachal pradesh
नदी के बीच फंसी युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी के बीचों बीच फंसी एक युवती को अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे अग्निशमन विभाग को युवती के नदी में फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


युवती नदी के बीच में कैसे पहुंची, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती पांव फिसलने से गिरी या उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसका पता नहीं चल पाया है। वीरवार सुबह फोरलेन पुल के समीप एक युवती को ब्यास नदी के बीच में पानी के बीच फंसा हुआ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र मनाली को दी। अग्निशमन विभाग के जवान तैरकर युवती तक पहुंचे और उसे कंधों पर उठाकर नदी के तट पर लेकर आए। रेस्क्यू करने गए पुलिस जवानों के साथ नदी से बाहर निकलने से भी युवती डर रही थी। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवती ने आत्महत्या का प्रयास तो नहीं किया। 

अग्निशमन केंद्र के प्रभारी दीपक ने बताया कि युवती को रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। मनाली पुलिस के उपाधीक्षक हेमराज वर्मा ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। वह नदी के बीच में कैसे पहुंची, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed