{"_id":"6025178321dd1358d6485a11","slug":"himachal-news-free-books-will-be-distributed-in-govt-schools-on-the-first-day-of-the-new-academic-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही स्कूलों में बंटेगी निशुल्क किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही स्कूलों में बंटेगी निशुल्क किताबें
Fri, 12 Feb 2021 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 फरवरी से किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर पहुंचना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा खंडों में किताबें एकत्र करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 फरवरी से 16 मार्च तक किताबों को सभी शिक्षा खंडों में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें आवंटित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर किताबों को स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से शुक्रवार शाम पांच बजे तक हर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार किताबें लेने के लिए ब्लॉक अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए कहा है।
विज्ञापन