फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: formulation of policy for outsource employees in himachal pradesh

हिमाचल: हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की तैयारी

Mon, 17 Jan 2022 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई साल से सरकार विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं परंतु इनको स्थायी करने के लिए कोई नीति नहीं है। अब यह मामला मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: formulation of policy for outsource employees  in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की तैयारी की जा रही है। यह मामला शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाया जाना है ताकि इनके हितों की रक्षा करते हुए सरकार कोई फैसला ले सके। बताते हैं कि मंत्रिमंडल उप समिति आउटसोर्स कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने के पक्ष में है।

विज्ञापन


अब यह मामला मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई साल से सरकार विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं परंतु इनको स्थायी करने के लिए कोई नीति नहीं है। बताते हैं कि ये कर्मचारी निजी कंपनियों के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी ठोस नीति बनाकर रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब की तर्ज पर फार्मासिस्टों ने मांगा वेतनमान
हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महासचिव मनोज शर्मा ने संघ के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि फार्मासिस्टों का 2 साल का प्रोबेशन समय समाप्त किया जाए। फार्मासिस्ट लगभग साढ़े 9 वर्ष का अनुबंध काल पूरा कर नियमित हुए हैं। इसके अलावा इन फार्मासिस्टों को सितंबर 2012 से 16290 बेसिक के हिसाब से वेतन दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब की तर्ज पर 2.59 और 2.25 और 15 फीसदी का गुणांक भी दिया जाए ताकि रिकवरी से बचा जा सके। इसके अलावा पदनाम फार्मासिस्ट से फार्मेसी अफसर और चीफ फार्मासिस्ट से चीफ फार्मेसी अफसर किया जाए। अध्यक्ष चमन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में सितंबर 2002 में अनुबंध आधार पर 71 फार्मासिस्टों की भर्ती हुई थी जो कि अब 50 ही रह गए हैं।

इनकी भर्ती हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर से 4550 रुपये प्रतिमाह वेतन पर हुई थी। लगभग साढ़े नौ साल बाद जनवरी 2012 में नियमित हुए। इनको 11470 बेसिक पर नियमित किया गया। सितंबर 2012 में पंजाब की तर्ज पर वेतन आयोग की सिफारिशों का हिमाचल प्रदेश में पुन: निर्धारण किया गया था। इसमें इनिशियल वेतन पंजाब की तर्ज पर 16290 न देकर 14500 रुपये 2 साल के प्रोबेशन के बाद मिला।


अब 3 जनवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो पंजाब पे कमीशन के हिसाब से अधिसूचना जारी की है, उस तर्ज पर दोनों गुणाकों 2.25 औक 2.59 से इन फार्मासिस्टों को लगभग दो लाख की रिकवरी देनी पड़ जाएगी और यदि 15 फीसदी वेतन वृद्धि का विकल्प भी होता है तब भी इस बेसिक के हिसाब से रिकवरी देनी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed