फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Former BJP MLA Kishori Lal joins Congress

हिमाचल भाजपा को झटका: पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में हुए शामिल, ओकओवर में ली सदस्यता

Thu, 02 May 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 May 2024 07:40 PM IST
सार

कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

विज्ञापन
Himachal News Former BJP MLA Kishori Lal joins Congress
पूर्व भाजपा विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में किशोरी लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किशोरी लाल की जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दिया था। लोकेंद्र कुमार वर्तमान में आनी से विधायक हैं। टिकट कटने के बाद से किशोरी लाल भाजपा से नाराज चल रहे थे। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन


'कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में किए कई काम'
इस अवसर पर किशोरी लाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मंडी संसदीय सीट से जीत सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश सरकार ने 15 माह के छोटे से कार्यकाल में प्रदेश सहित आनी में बहुत अधिक विकास कार्य किए हैं। इन जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए ही मैं आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता आनी में परेशान हैं। जल्द ही ये सभी कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन




'विक्रमादित्य सिंह को दिलाई जाएगी बड़ी लीड'
किशोरी लाल ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को आनी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी लीड दिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल और उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं में विश्वास जताते हुए किशोरी लाल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। किशोरी लाल के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। जो भी श्रद्धा से कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता है, उसका पार्टी में स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed