{"_id":"636b92f00d1b2819cb149e9a","slug":"himachal-news-first-to-eight-class-students-attendance-on-e-samvad-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ई संवाद एप्लीकेशन पर दर्ज होगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ई संवाद एप्लीकेशन पर दर्ज होगी हाजिरी
Thu, 10 Nov 2022 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:44 AM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को नई व्यवस्था लागू करने के लिए बुधवार को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की अब ई संवाद एप्लीकेशन पर हाजिरी दर्ज होगी। विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने पर अभिभावकों को इसका मेसेज भेजा जाएगा। ई संवाद एप के माध्यम से शिमला से अफसर भी हर स्कूल की मानीटरिंग कर सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को नई व्यवस्था लागू करने के लिए बुधवार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
बीते वर्ष प्रदेश में ई संवाद एप की स्कूलों में शुरूआत की गई थी। इस एप के तहत अभिभावक नियमित रूप से अपने बच्चों के प्रदर्शन, छुट्टियों, परीक्षा और एसएमसी बैठक की तारीख के बारे में जान सकते हैं। एप के माध्यम से हाजिरी दर्ज करने की व्यवस्था को शिक्षा निदेशालय ने अब शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वीरवार से प्रदेश के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की हाजिरी को ई संवाद एप पर दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि ई संवाद एप पर दर्ज हाजिरी को ही आधिकारिक हाजिरी माना जाएगा। सभी स्कूलों में इसे अनिवार्य पर लागू किया गया है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रर पर हाजिरी दर्ज कर भेजनी होगी फोटो
अगर किसी स्कूल में ई संवाद एप से विद्यार्थियों की हाजिरी लगाने में कोई समस्या आ रही है तो उस स्थिति में स्कूल प्रभारी को रजिस्ट्रर पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। हाजिरी रजिस्ट्रर की फोटो खींचकर उसे 10:15 बजे से पहले जिला उपनिदेशक को भेजना होगा।