फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: First husband quarrel with wife, then thrown her into the ditch in solan

हिमाचल: पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर पिकअप में बैठाकर खाई में गिराया

Sun, 04 Apr 2021 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 07:34 PM IST
सार

  • हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत
  • गंभीर रूप से घायल पति पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
  • मृतक महिला के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
himachal news: First husband quarrel with wife, then thrown her into the ditch in solan
खाई में गिरी पिकअप गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के नाल भागड़ा गांव में पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया और बाद में पिकअप में बैठाकर वाहन को जानबूझ कर खाई में गिरा दिया। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। झगड़े की बात मृतक महिला ने पहले ही फोन पर अपने पिता से बता दी थी। इसके बाद पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जोघों पुलिस चौकी के तहत नाल भागड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पत्नी आशा कुमारी के साथ पहले झगड़ा हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद आशा को सुरेंद्र पिकअप में बैठाकर नालगाढ़-सवारघाट मार्ग पर ले गया। कुंडलू पंचायत के पानी मोड़ पर पिकअप को 60 फीट गहरी खाई में उतार दिया। हादसा देर रात सुनसान जगह पर हुआ, जिससे किसी को पता नहीं चला। सुबह के समय घास लेने गए ग्रामीणों ने वाहन को खाई में गिरा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि इस दंपती के दो बच्चे हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पिता रघुबीर सिंह के बयान पर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला के शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed