{"_id":"5fcdb9df8ebc3ecf55755c9c","slug":"himachal-news-fire-breaks-out-in-factory-in-baddi-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पंखा उद्योग में भीषण आग, महिला जिंदा जली, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पंखा उद्योग में भीषण आग, महिला जिंदा जली, तीन झुलसे
Mon, 07 Dec 2020 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बद्दी के काठा स्थित यश फैन एप्लाईंसिस (पंखा कंपनी) में भीषण आग लगने से एक महिला की जलकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए हैं। सोमवार सुबह 8:05 बजे भट्ठी में अचानक धमाका होने के बाद चारों ओर आग फैल गई। धमाके से दीवार गिर गई, जिसके मलबे में कुछ कामगार दब गए। मलबे से एक महिला का जला हुआ शव निकाल लिया गया है। अग्निकांड के बाद आधा दर्जन से ज्यादा कामगार लापता हैं। इनकी भवन के अंदर आग की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
देर शाम तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड ने साथ लगती कंपनियों को भी सुरक्षित बचा लिया है। मृतक महिला की पहचान यूपी के बदाऊं निवासी भानू (35) पत्नी शरीफ के रूप में हुई है। सुनीता देवी, मोहम्मद रफीक व अरविंद झुलस गए हैं। अरविंद ने बताया कि जब दीवार गिरी, वह भी वहीं पर था। वह जैसे-तैसे बाहर निकल गया लेकिन दीवार के नीचे कुछ और लोग भी दबे थे।
विज्ञापन
वह वहां से नहीं निकल पाए हैं। झुलसे लोगों को बद्दी अस्पताल में उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार बलराज नेगी, होमगार्ड के कंमांडेंट डॉ. शिव कुमार मौके पर पहुंचे। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वेश शर्मा के लापता होने की सूचना है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। होमगार्ड के कमांडेंट डॉ. शिव कुमार ने बताया कि कंपनी का नुकसान करोड़ों में हुआ है। इसका अभी आकलन किया जाना है।
विज्ञापन