फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: financial grant from vidhayak nidhi restored for mahila mandal and yuvak mandal

युवक, महिला मंडलों के लिए विधायक निधि से वित्तीय मदद बहाल

Thu, 15 Jul 2021 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jul 2021 01:40 PM IST
सार

महिला मंडल, युवा मंडल और स्वयं सहायता समूहों को उनके अस्तित्वकाल में अधिकतम 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि इसी निधि से दी जाएगी।

विज्ञापन
Himachal News: financial grant from vidhayak nidhi restored for mahila mandal and yuvak mandal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में युवा, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के लिए विधायक निधि से वित्तीय मदद की बहाली कर दी गई है। अब विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत इन संस्थाओं को 50 हजार रुपये तक की धनराशि जारी कर सकेंगे। इसके लिए विभिन्न शर्तों की अनुशंसा की गई है। इससे पहले इस धनराशि को जारी करने पर रोक चल रही थी।

विज्ञापन


पंचायतों के माध्यम से नहीं, बल्कि डीसी और बीडीओ सीधे इन मंडलों और संस्थाओं को धन दे सकेंगे। विधायक  यह धनराशि प्रति पंजीकृत महिला मंडला को बर्तन और फ र्नीचर के लिए देंगे। युवक मंडलों को खेल सामग्री और खेल उपकरण दिए जाएंगे। स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इन्हीं कार्यों के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये की धनराशि का लाभ दिया जाएगा। महिला मंडल, युवा मंडल और स्वयं सहायता समूहों को उनके अस्तित्वकाल में अधिकतम 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि इसी निधि से दी जाएगी।
विज्ञापन


यदि किसी युवा मंडल, महिला मंडल और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को 50 हजार रुपये से कम धनराशि अनुशंसित की हो तो विधायकों की तरफ से 50 हजार रुपये तक अधिकतम सीमा तक यह धनराशि मंजूर की जा सकेगी। संस्तुति की राशि पंचायतों को नहीं भेजी जाएगी। अनुशंसित धनराशि से सूचीबद्ध सामग्री की खरीद नियमानुसार ही करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed