फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: fifty lakh apple boxes more production of apple this year in himachal pradesh

हिमाचल: मौसम की मार, फिर भी 50 लाख पेटी ज्यादा होगी सेब की पैदावार

Mon, 24 May 2021 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 May 2021 10:55 AM IST
सार

हिमाचल के बागवानी निदेशक जेपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस बार सेब पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। करीब तीन करोड़ पेटी सेब पैदावार का अनुमान है। ऊंचाई में सेब की सेटिंग के बाद ही पता चलेगा कि कितना सेब होगा।

विज्ञापन
Himachal News: fifty lakh apple boxes more production of apple this year in himachal pradesh
सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की 50 लाख पेटी अधिक पैदावार होने की उम्मीद है। हालांकि अभी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग का दौर चला हुआ है। पिछले साल ढाई करोड़ पेटी सेब का उत्पादन हुआ था। इस साल करीब तीन करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान है। 

विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ से जहां किसानों-बागवानों को भारी नुकसान हुआ था, वहीं कोरोना के चलते यातायात के साधन बंद होने से किसानों-बागवानों की सब्जियां और फल या तो खेतों में ही सड़ गए या ट्रकाें में ही पड़े रह गए। इससे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान की भरपाई सेब की ज्यादा पैदावार करेगी। बागवानों की आर्थिकी में सुधार होगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में सेब का उत्पादन और अधिक होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अप्रैल की बर्फबारी और ओलावृष्टि ने फसल को बड़ी क्षति पहुंचाई। हालांकि अधिकांश बागवानों ने सेब की फसल को ओलों से बचाने के लिए एंटीहेल नेट लगाए थे, लेकिन ओलों ने हेलनट ही तबाह नहीं किए, बल्कि फलदार पेड़ों को भी तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि इस साल आरंभ में उम्मीद की जा रही थी  सेब की फसल अच्छी रोगी। अप्रैल की बर्फबारी और ओलावृष्टि ने बड़ी क्षति पहुंचाई। ऊंचाई में सेब की सेटिंग अभी हो रही है। 


प्रदेश में इस बार सेब पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। करीब तीन करोड़ पेटी सेब पैदावार का अनुमान है। ऊंचाई में सेब की सेटिंग के बाद ही पता चलेगा कि कितना सेब होगा। - जेपी शर्मा, बागवानी निदेशक, हिमाचल प्रदेश 

कब कितनी हुई पैदावार
वर्ष    करोड़ पेटी सेब

2010    5.11
2011    1.38
2012    1.84
2013    3.84
2014    2.80
2015    3.88
2016    2.40
2017    2.08
2018    1.65
2019    3.24
2020    2.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed