फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: farmers waiting in queue for hours for wheat seed

कृषि विभाग: गेहूं के बीज की बिक्री हुई शुरू, घंटों कतार में लगे रहे किसान

Tue, 01 Nov 2022 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 PM IST
सार

ऊना में हर साल कृषि विभाग से करीब 13,000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जाती है। अभी तक 1,200 क्विंटल के आसपास बीज की सप्लाई विभाग के पास पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
himachal news: farmers waiting in queue for hours for wheat seed
ऊना में कृषि विभाग के विक्रय केंद्र में लगी किसानों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

कृषि विभाग ने सोमवार को ऊना में गेहूं के बीज की बिक्री शुरू कर दी है। पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में किसान बीज की खरीद करने पहुंचे। कई किसान सुबह 7:00 बजे सब्जी मंडी स्थित बीज बिक्री केंद्र के बाहर कतार में लगना शुरू हो गए। करीब चार से पांच घंटे के लंबे इंतजार के बाद लोग बीज की खरीद कर पाए। 

विज्ञापन


ऊना में हर साल कृषि विभाग से करीब 13,000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जाती है। अभी तक 1,200 क्विंटल के आसपास बीज की सप्लाई विभाग के पास पहुंच चुकी है। सोमवार को सुबह 10:00 बजे जैसे ही बीज बिक्री केंद्र खुला तो किसानों की भीड़ लग गई। 15 किमी दूर धमांदरी गांव से आए विपन कुमार ने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे लाइन में लग गए और 12:00 बजे तक भी बीज खरीद नहीं पाए। बीज खरीद के लिए विभाग को कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


जलग्रां के आकाश राणा और कोटला कलां से आए रामपाल ने बताया कि बीज खरीदने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गेहूं खरीद के दौरान कई लोग कतार तोड़कर आगे जा घुसे। इससे पीछे कतारों में लोग भड़क गए। उन्होंने आगे घुसे लोगों को पीछे लाइनों में लगकर बीच खरीदने के लिए कहा। इस पर कुछ देर के लिए दोनों पक्षों में बहस हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिला कृषि अधिकारी रमेश लाल ने बताया कि किसान की आवश्यकता के हिसाब से गेहूं के बीज की पर्याप्त मात्रा विभाग के पास उपलब्ध है। मांग के हिसाब से बीज की सप्लाई बढ़ा दी जाएगी। किसान खरीद को लेकर जल्दबाजी न करें। अधिक भीड़ से खरीद व बिक्री प्रक्रिया दोनों प्रभावित होती हैं।


दुकानों पर मिलता है महंगा बीच
किसानों का कहना है कि कृषि विभाग से उन्हें सस्ते दाम पर बीज उपलब्ध हो जाता है। वहीं दुकानों पर दोगुने से ज्यादा महंगी कीमत पर बीज मिलता है। विभाग 687 रुपये में 40 किलोग्राम गेहूं का बीज दे रहा है। वहीं बीज की निजी दुकानों पर इसकी कीमत गुणवत्ता के हिसाब से 2,000 रुपये को भी पार कर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed