{"_id":"63fc60e8d3679d7473040383","slug":"himachal-news-farmers-sell-crops-online-in-12-e-nam-mandis-of-himachal-pradesh-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: प्रदेश की एक दर्जन और मंडियों में किसान कर पाएंगे फसलों की ऑनलाइन बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: प्रदेश की एक दर्जन और मंडियों में किसान कर पाएंगे फसलों की ऑनलाइन बिक्री
Mon, 27 Feb 2023 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि 12 और मंडियां ई नाम पोर्टल से जोड़ी जा रही हैं और अब ऐसी मंडियों की संख्या 38 हो जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल की एक दर्जन और मंडियों में किसान ऑनलाइन फसलों की बिक्री कर पाएंगे। पहले चरण में प्रदेश की 19 फल और सब्जी मंडियों को पहले ही ई-नाम मंडियों में बदला जा चुका है। अब राज्य के कुल्लू, शिमला, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, कांगड़ा और ऊना की ये मंडियां ई-नाम पोर्टल से जुडेंगीं।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश की 26 फल और सब्जी मंडियों में ई-नाम सुविधा उपलब्ध है और इनमें बागवान और किसान ऑनलाइन फसलों को बेच सकते हैं। इन बागवानों और किसानों को चौबीस घंटे के भीतर ऑनलाइन फसलों का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
फसलों का भुगतान समय पर हो, इसे लेकर ई- नाम मंडियों की सुविधा दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि 12 और मंडियां ई नाम पोर्टल से जोड़ी जा रही हैं और अब ऐसी मंडियों की संख्या 38 हो जाएगी। प्रदेश में कुल 73 मंडियां खोली हुई हैं।
विज्ञापन
यहां खुलेंगी ई-नाम मंडियां
मंडी जिला
नेरवा शिमला
नादौन हमीरपुर
कुल्लू कुल्लू
शाट कुल्लू
चौरीबिहाल कुल्लू
वाकनाघाट सोलन
धर्मपुर सोलन
नगरोटा बगवां कांगड़ा
टकराला ऊना
नाहन सिरमौर
राजगढ़ सिरमौर
बिलासपुर बिलासपुर