{"_id":"6263f3258cb5744d1f074753","slug":"himachal-news-farmers-getting-good-prices-of-pea-crop-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंडियों में मटर की दस्तक, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मंडियों में मटर की दस्तक, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे
Sat, 23 Apr 2022 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:08 PM IST
सार
लंबाथाच में हरा मटर 43 से 46 और बगस्याड सब्जी मंडी में 46 से 57 रुपये किलो थोक भाव में बिका। क्वालिटी के हिसाब से मटर की कीमत सब्जी मंडियों में तय की जाती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सराज घाटी में हरे मटर का तुड़ान शुरू होने के साथ ही किसानों ने पैदावार को मंडी में पहुंचाना शुरू कर दिया है। शनिवार को मटर की पहली खेप लंबाथाच और बगस्याड़ सब्जी मंडी पहुंची। लंबाथाच में हरा मटर 43 से 46 और बगस्याड सब्जी मंडी में 46 से 57 रुपये किलो थोक भाव में बिका।
विज्ञापन
किसान पवन कुमार, भूपेंद्र कुमार, दयाराम, नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को मटर सामान्य कीमत पर बिका है। आने वाले दिनों में मटर की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद है। इस बार मौसम की बेरुखी से कम पैदावार रही है। बावजूद मटर को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
क्वालिटी के हिसाब से मटर की कीमत सब्जी मंडियों में तय की जाती है। मटर बोली पर बिकता है। सराज में मटर की पैदावार 300 हेक्टेयर भूमि में की जाती है। अप्रैल से जून तक चलने वाले सीजन में 21 हजार क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
मटर की पैदावार पर इस बार मौसम की मार पड़ी है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। शुरूआत में मटर की थोक की कीमतें सामान्य है। आने वाले दिनों में थोक के साथ साथ परचून की कीमत भी बढ़ सकती है। - राजेश कश्यप, विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि