पटाखा फैक्टरी हादसा: मंडलायुक्त ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट, नपेंगे कई लापरवाह अफसर
बाथू हादसे की जांच 22 फरवरी से घटना वाले दिन शुरू हुई। मंडलायुक्त कांगड़ा ने रिपोर्ट में सभी तथ्यों को शामिल किया है। विभिन्न अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जांच में शामिल करते हुए इनके बयान दर्ज किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे की प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी हो गई है। मंडलायुक्त कांगड़ा एसएस गुलेरिया ने 15 पन्नों की जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी है। अब रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार कार्रवाई करेगी। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कुछ अफसरों की लापरवाही भी सामने आई है जिनपर कार्रवाई तय मानी जा रही है। पटाखा फैक्टरी अवैध थी। इस पर कार्रवाई करने से भी अफसर कतराते रहे। मिलीभगत की भी आशंका है। उधर, विपक्ष के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री इस पर सोमवार को सदन में जानकारी दे सकते हैं। वहीं, पुलिस एसआईटी की जांच अभी जारी है।
बाथू हादसे की जांच 22 फरवरी से घटना वाले दिन शुरू हुई। मंडलायुक्त कांगड़ा ने रिपोर्ट में सभी तथ्यों को शामिल किया है। विभिन्न अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जांच में शामिल करते हुए इनके बयान दर्ज किए गए हैं। ऊना में जांच-पड़ताल करने के बाद कांगड़ा में भी जांच जारी रखी।
सरकार की ओर से एक सप्ताह में मांगी गई इस जांच रिपोर्ट के विस्तृत होने पर मंडलायुक्त ने अतिरिक्त समय मांगा और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विस्तार से रिपोर्ट तैयार की। उधर, मंडलायुक्त कांगड़ा एसएस गुलेरिया ने कहा है कि बाथू हादसे को लेकर जांच रिपोर्ट बीते शनिवार को सरकार को सौंप दी गई है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि बीते बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग से छह महिलाओं की मौके पर जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि पांच महिलाओं ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ा। उधर, इस मामले में एसआईटी रिमांड पर लिए आरोपी रोहित सूरी से पूछताछ कर रही है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी रही है। अब तक इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं गृह सचिव भरत खेड़ा ने कहा कि मंडलायुक्त से रिपोर्ट मिली है। इसे देखा जा रहा है।