फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Explosion In Illegal Crackers Factory In Una contractor arrested Meerut Uttar Pradesh

ऊना पटाखा फैक्टरी हादसा: लेबर ठेकेदार मेरठ से गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगी कई परतें

Sat, 26 Feb 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Feb 2022 06:25 PM IST
सार

घटना के दिन से ठेकेदार गुलफाम मोहम्मद और फैक्टरी संचालक भूमिगत हो गए थे। इन्हें तलाशने के लिए पुलिस लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
Himachal News: Explosion In Illegal Crackers Factory In Una contractor arrested Meerut Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी आग से आठ महिला कामगारों की मौत मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। फैक्टरी में लेबर मुहैया करवाले वाले ठेकेदार गुलफाम मोहम्मद को पुलिस ने यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस मामले की कई परतें खुल सकती हैं। हादसे के दिन पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया था। हालांकि, फैक्टरी संचालक अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन


घटना के दिन से ठेकेदार गुलफाम मोहम्मद और फैक्टरी संचालक भूमिगत हो गए थे। इन्हें तलाशने के लिए पुलिस लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही थी। पुलिस को फैक्टरी के बाहर एक यूपी नंबर की गाड़ी मिली थी। यह गाड़ी गुलफाम मोहम्मद के नाम पर पंजीकृत थी।
विज्ञापन


गाड़ी के नंबर से मोबाइल नंबर जुटाकर पुलिस लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई थी, लेकिन आरोपी यूपी पहुंचने के बाद लोकेशन बदल रहा था। कड़ी मशक्कत कर आरोपी को मेरठ की तंग गलियों से दबोचा गया। फैक्टरी में हुए हादसे के बाद पुलिस कई चीजें स्पष्ट करना चाहती है तो अब सामने आएंगी। गुलफाम मोहम्मद फैक्टरी की लेबर का सारा काम देखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गुलफाम मोहम्मद (28) पुत्र शमशुदीन निवासी गांव और डाकघर लासरी जिला मेरठ यूपी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की भूमिका को लेकर पता लगा रही है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed